Swiss Ephemeris आधारित गणनाकैसे काम करता है

निःशुल्क गणना

अपनी कुंडली का पहला
जवाब — निःशुल्क।

जन्म विवरण भरिए — चंद्र राशि, नक्षत्र, और जीवन के छह क्षेत्रों का हिसाब मिलेगा, साथ में आपके चुने हुए क्षेत्र का कारण। सब गणना से, अंदाज़े से नहीं।

एक क्षेत्र चुनिए — उसका गणना-आधारित उत्तर भी साथ मिलेगा।

खाता या भुगतान आवश्यक नहीं।

☾

यह कैसे निकलता है?

हर क्षेत्र का हिसाब उसके भाव, उस भाव के स्वामी की स्थिति, और आपकी वर्तमान दशा से निकलता है — वही तरीका जो पूरी जन्म पत्रिका में इस्तेमाल होता है।

यह गणक एक शुरुआत है, पूरी जन्म पत्रिका नहीं। परिणाम सही जन्म समय और स्थान पर निर्भर करते हैं।

सामान्य प्रश्न · Common questions

मेरी चंद्र राशि कैसे पता करें?How do I find my Moon sign (Rashi)?

ऊपर जन्म दिनांक, समय और स्थान भरिए। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में था, वही आपकी चंद्र राशि है। गणना Swiss Ephemeris से, वैदिक (लाहिरी अयनांश) पद्धति में होती है। साथ में आपका नक्षत्र और पद भी मिलता है।

Enter your date, time and place of birth above. Your Moon sign is the sign the Moon occupied at the moment you were born. It is computed with Swiss Ephemeris in the Vedic sidereal zodiac (Lahiri ayanamsa), and you also get your Nakshatra and its pada.

चंद्र राशि और सूर्य राशि में क्या फ़र्क है?What is the difference between Moon sign and Sun sign?

पश्चिमी ज्योतिष में सूर्य राशि देखी जाती है, जो जन्म के महीने से तय होती है। भारतीय ज्योतिष में राशिफल, नाम-अक्षर और मिलान चंद्र राशि से होते हैं। वैदिक गणना sidereal होती है, इसलिए कई लोगों की वैदिक राशि उनकी अंग्रेज़ी राशि से अलग निकलती है।

Western astrology uses the Sun sign, which follows your birth month. Indian astrology reads horoscopes, name letters and matching from the Moon sign. Vedic calculation is sidereal, so many people find their Vedic sign differs from the Western one they know.

जन्म समय क्यों ज़रूरी है?Why does the birth time matter?

चंद्रमा लगभग सवा दो दिन में राशि बदलता है और करीब एक दिन में नक्षत्र। जिस दिन चंद्रमा राशि या नक्षत्र बदल रहा हो, उस दिन कुछ घंटों का अंतर जवाब बदल सकता है। लग्न तो हर दो घंटे में बदलता है।

The Moon changes sign roughly every two and a quarter days and Nakshatra about once a day. On a day it crosses a boundary, a few hours can change the answer. The Lagna changes about every two hours.

छह जीवन क्षेत्रों का जवाब कैसे निकलता है?How are the six life areas worked out?

करियर, विवाह, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आध्यात्म: हर क्षेत्र उसके भाव, उस भाव के स्वामी की ताकत और अभी चल रही दशा से पढ़ा जाता है। यही तरीका पूरी जन्म पत्रिका में इस्तेमाल होता है।

Career, marriage, finance, health, education and spiritual: each is read from its house, the strength of that house's lord and the dasha running now. It is the same method the full Janma Patrika uses.

जन्म पत्रिका₹999₹299लॉन्च प्राइस
बनाएँ
Moon Sign Calculator — Free Rashi & Nakshatra | चंद्र राशि | VedPatrika