Swiss Ephemeris आधारित गणनाकैसे काम करता है

आपकी व्यक्तिगत रिपोर्ट

अपनी जन्म पत्रिका
शांति से शुरू करें।

सही जन्म विवरण भरें और आपकी व्यक्तिगत द्विभाषी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। शुरू करने में कुछ समय लगेगा।

नमूना रिपोर्ट देखें नमूना पृष्ठ · काल्पनिक जातक · पूरी कुंडली आपकी अपनी जन्म तिथि से बनेगी।
1आपके बारे में
2आपका जन्म विवरण
3अपनी रिपोर्ट जाँचें
01

आपके बारे में

इसे केवल आपकी रिपोर्ट पहचानने और भेजने के लिए उपयोग किया जाएगा।

सुरक्षित भुगतान · डिजिटल रिपोर्ट · duplicate charges से सुरक्षा

जन्म पत्रिका, जन्म कुंडली और जन्म तिथि · Janma Patrika, Janam Kundli and date of birth

जन्म पत्रिका और जन्म कुंडली में क्या फ़र्क है?Is a Janma Patrika the same as a Janam Kundli?

आम बोलचाल में दोनों नाम एक ही चीज़ के लिए आते हैं। कुंडली बारह भावों वाला वह चार्ट है जिसमें दिखता है कि जन्म के समय कौन-सा ग्रह कहाँ था। जन्म पत्रिका पूरा लेखा है: उसमें कुंडली के साथ लग्न, ग्रहों की डिग्री, दशा क्रम, योग और अष्टकवर्ग भी लिखे होते हैं। VedPatrika की पत्रिका में उत्तर भारतीय कुंडली शामिल है।

In everyday use the two names mean the same thing. The Kundli is the twelve-house chart showing where each planet stood when you were born. The Janma Patrika is the full write-up: the Kundli together with your Lagna, planetary degrees, dasha timeline, yogas and Ashtakavarga. The VedPatrika Patrika includes a North Indian Kundli.

क्या जन्म पत्रिका मुफ़्त में देख सकते हैं?Can I see my Janma Patrika for free?

पूरी जन्म पत्रिका एक बार के भुगतान पर मिलती है, कोई subscription नहीं। पर शुरुआत मुफ़्त है: चंद्र राशि कैलकुलेटर आपकी चंद्र राशि, नक्षत्र और छह जीवन क्षेत्रों पर जवाब देता है, और मंगल दोष, साढ़े साती और पितृ दोष की जाँच भी मुफ़्त है। न खाता, न भुगतान। ये गणक एक शुरुआत हैं, पूरी पत्रिका नहीं।

The full Janma Patrika is a one-time payment with no subscription. The first step is free, though: the Moon Sign Calculator gives your Moon sign, Nakshatra and a reading across six life areas, and the Mangal Dosha, Sade Sati and Pitra Dosh checks are free too, with no account and no payment. These calculators are a starting point, not a complete Patrika.

जन्म तिथि से जन्म कुंडली कैसे बनती है?How is a Janam Kundli made from a date of birth?

तीन चीज़ें मिलकर कुंडली बनाती हैं। जन्म तिथि से उस दिन की ग्रह-स्थिति तय होती है। जन्म समय से लग्न और भाव बनते हैं — लग्न लगभग हर दो घंटे में बदलता है, और चंद्रमा करीब सवा दो दिन में राशि बदलता है। जन्म स्थान से सही timezone और स्थानीय समय मिलता है। तीनों भरने पर चार्ट Swiss Ephemeris से बनता है और पूरी पत्रिका उसी चार्ट से लिखी जाती है।

Three details make the chart. The birth date fixes where the planets stood that day. The birth time fixes the Lagna and the houses — the Lagna changes about every two hours, and the Moon changes sign roughly every two and a quarter days. The birthplace gives the correct time zone and local time. With all three entered, the chart is computed with Swiss Ephemeris, and the whole Patrika is written from that chart.

सामान्य प्रश्न · Common questions

जन्म पत्रिका क्या होती है?What is a Janma Patrika?

जन्म पत्रिका (जन्म कुंडली) आपके जन्म के समय ग्रहों की स्थिति का पूरा लेखा है। VedPatrika की पत्रिका एक विस्तृत PDF है जिसमें लग्न, ग्रहों की डिग्री, उत्तर भारतीय कुंडली, दशा क्रम, योग, अष्टकवर्ग और जीवन के प्रमुख क्षेत्रों का विश्लेषण होता है।

A Janma Patrika (birth chart, or janam kundli) is the full record of where the planets stood when you were born. The VedPatrika Patrika is a detailed PDF with your Lagna, planetary degrees, North Indian Kundli, dasha timeline, yogas, Ashtakavarga and an analysis of key life areas.

ऑनलाइन जन्म पत्रिका कैसे बनवाएँ और PDF कैसे मिलेगी?How do I order my Janma Patrika online and get the PDF?

नाम, जन्म दिनांक, समय और स्थान भरिए और भुगतान कीजिए। न खाता, न ऐप। पत्रिका भुगतान के 5 मिनट के भीतर ईमेल पर PDF में आ जाती है।

Enter your name, date, time and place of birth, and pay. No account, no app. The PDF is emailed within 5 minutes of payment.

क्या जन्म पत्रिका हिंदी में मिलती है?Is the Janma Patrika available in Hindi?

हाँ। हिंदी, अंग्रेज़ी, या दोनों, आप ऑर्डर करते समय चुनते हैं। दोनों चुनने पर दो अलग PDF मिलती हैं।

Yes. Hindi, English or both, chosen when you order. Choosing both gets you two separate PDFs.

क्या यह AI से लिखी जाती है?Is the report written by AI?

नहीं। ग्रहों की स्थिति Swiss Ephemeris से गणना होती है और व्याख्या तय वैदिक नियमों से निकलती है, इसलिए हर निष्कर्ष के साथ उसका कारण भी लिखा होता है।

No. Positions are computed with Swiss Ephemeris and the reading follows fixed Vedic rules, which is why every conclusion is printed with the reason behind it.

जन्म समय ठीक-ठीक पता नहीं है, तब?What if I don't know my exact birth time?

कुछ मिनटों का अंतर आमतौर पर चलता है; एक-दो घंटे का अंतर लग्न बदल सकता है। समय बिल्कुल पता न हो तो चंद्र राशि और नक्षत्र वाले हिस्से फिर भी सही रहते हैं।

A few minutes rarely matters; an hour or two can change the Lagna. Without any birth time, the Moon sign and Nakshatra sections still hold.

जन्म तिथि से जन्म कुंडली — जन्म पत्रिका PDF | VedPatrika